जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

सभी परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करने हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी को दिए निर्देश, सुचितापूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु दिए निर्देश। 

Wednesday, February 28, 2024 - 16:29
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

शाहजहांपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भ्रमण कर उन्होंने कक्षवार व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का भी गहनतापूर्ण निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कैमरे निरंतर संचालित रहे तथा जनपद एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से निरंतर कनेक्ट रहे। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी को कडे़ निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहें यह सुनिश्चित किया जाए। कनेक्टिविटी में बाधा आने पर तत्काल संबंधित परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के संज्ञान में लाते हुए तत्काल प्रभाव से कैमरों का संचालन ठीक कराया जाए। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User