10बी बोर्ड के संस्कृत पेपर में 564 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जिला शिक्षा अधिकारी ने दल सहित किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

Friday, February 9, 2024 - 19:45
Updated: 3 years ago
0
10बी बोर्ड के संस्कृत पेपर में 564 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जिला शिक्षा अधिकारी ने दल सहित किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
गुना (आरएनआई) जिला शिक्षा अधिकारी गुना के निरीक्षण दल द्वारा आज मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिले में संचालित हाई स्कूल परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना, शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल  एवं  कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंट तथा अशासकीय आकांक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना अशासकीय आर एन कॉन्वेंट गुना अशासकीय सोनाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना का निरीक्षण किया गया, परीक्षा केंद्रो पर हाई स्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाई गयी साथ ही किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकल प्रकरण नहीं बना हैं परीक्षा केंद्रो पर कुछ मूलभूत सुविधाओं की कमियां पाई गई हैं जिनमें सुधार हेतु केंद्र अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं ।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User