जिला शहरी अभिकरण गुना की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, सभी नगरीय निकाय राजस्व करों की वसूली में गति लाए: कलेक्टर

Tuesday, February 20, 2024 - 21:07
Updated: 3 years ago
0
जिला शहरी अभिकरण गुना की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, सभी नगरीय निकाय राजस्व करों की वसूली में गति लाए: कलेक्टर

गुना (आरएनआई) आज मंगलवार को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा बैठक में जिला शहरी अभिकरण गुना के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

 बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुना तेज सिंह सहित सभी नगरीय निकाय में सीएमओ, आर आई, इंजीनियर एवम विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर द्वारा पी एम आवास एवं ईडब्ल्यूएस आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि सभी नगरीय निकाय पूर्ण हो चुके आवासों के आवंटन  की कार्यवाही  हेतु समय सीमा निश्चित करें। पूर्ण आवास आवंटन हेतु नगर पालिका गुना में 26 फरवरी एवम राघौगढ़ में 5 मार्च की दिनांक तय की गई। साथ ही सभी निकाय में आवास मेला आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर सभी निकाय सेवा कर निर्धारित करें, संपति कर एवम निकाय की संपत्तियों के करों की शत प्रतिशत वसूली करें। अन्य सभी करों की वसूली में गति लाई जाए ।

सभी निकायों में जल आपूर्ति की समीक्षा की गई एवम निर्देशित किया गया की जिले में जल आपूर्ति सतत जारी रहे, इसके लिए सभी निकाय आवश्यक कार्यवाही करें।

बैठक में अमृत 2.0, अमृत सीवर योजना, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य, सीसी सड़क/ नाली/ पुल- पुलिया निर्माण कार्य, भवन अनुज्ञा प्रकरण, नामांतरण प्रकरणों आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर निर्देश दिए गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User