जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य बनाए गए महासंघ अध्यक्ष

Feb 15, 2024 - 15:49
Feb 15, 2024 - 15:50
 0  2.8k
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य बनाए गए महासंघ अध्यक्ष

गुना (आरएनआई) व्यापार एवं उद्योग महासंघ ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है।

श्री अग्रवाल की सामाजिक व्यापारिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता के चलते ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला जज श्री राकेश शर्मा द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया था।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुमोदन के पश्चात मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति  के परामर्श से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा श्री अग्रवाल की नियुक्ति की गई।

श्री अग्रवाल को विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य बनाये जाने पर व्यापारी वर्ग ने प्रशन्नता ज़ाहिर करते हुए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं ज़िला जज राकेश शर्मा का आभार ज्ञापित किया ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0