जिला राधौगढ़ में तीन दिवसीय राघौदय शक्ति संगम 3,4,5 जनवरी को

राघौदय शक्ति संगम के संदर्भ में  गीत हुआ जारी महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी उद्घाटन 3 जनवरी को। 

Wednesday, January 1, 2025 - 21:26
Updated: 2 years ago
0
जिला राधौगढ़ में तीन दिवसीय राघौदय शक्ति संगम 3,4,5 जनवरी को

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित जिला राधौगढ़ में 3 जनवरी से राघौदय शक्ति संगम कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हे। इसी क्रम में बुधवार को राघौदय शक्ति संगम के संदर्भ में बनाएं गए गीत का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक अशोक सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इस गीत के भाव  राघौदय संग राष्ट्रौदय करने का शुभ प्रण ठाना हे,
अखिल विश्व में जाकर के वसुधैव कुटुंब बनाना हे।।
इस गीत के भाव में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक परिवर्तन एवं संघ कार्य का प्रत्येक ग्राम तक विस्तार का संदेश समाहित किया गया हे।

बता दे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वें वर्ष में प्रवेश से पूर्व जिला राधौगढ़ में 3, 4 और 5 जनवरी 2025 को राघौदय शक्ति संगम कार्यक्रम पॉलीटेक्निकल कॉलेज ग्राउंड राधौगढ़ पर आयोजित किया जा रहा हे। जिसमें राधौगढ़ जिले के खंड(तहसील) कुंभराज, चाचौड़ा, मधुसुदनगढ़ एवं राधौगढ़ के लगभग 3 हजार से अधिक स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे। गुना विभाग के अंतर्गत राधौगढ़ जिले का यह पहला ओर विशाल शक्ति संगम का कार्यक्रम  का आयोजन होने जा रहा हे। इसी के तहत 4 जनवरी 2025 को राधौगढ़ नगर में स्वयंसेवकों का विशाल पथ संचलन निकाला जाएगा। शक्ति संगम का समापन दिवस 5 जनवरी 2025 को शिविर स्थल पर शारीरिक प्रदर्शन के साथ ही तीन दिवसीय शक्ति संगम कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User