जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक

दो आशाएं खुदागंज तथा चार आशाएं बंडा ब्लाक में चिन्हित, जल्द ही सेवा होगी समाप्त : डीएम

Wednesday, September 27, 2023 - 17:37
Updated: 3 years ago
0
जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक

शाहजहांपुर | आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार शाहजहांपुर में आहूत की गई | जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई. कवच पोर्टल पर सैम बच्चों की फीडिंग की समीक्षा करते हुए परियोजना खुटार, सिधौली को एएनएम प्रभारी/ चिकित्सा प्रभारी से समन्वय बनाते हुए फीडिंग दवाई व फ़ॉलोअप  सत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए| आंगनवाड़ी कायाकल्प अभियान के अंतर्गत प्रति विकासखंड एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में चिन्हित किया गया जिसमें से 7 परियोजनाओं में कार्य प्रारंभ हो चुका है | लर्निंग लैब के अंतर्गत चिन्हित केंद्रों के वर्तमान तथा कार्य पूर्ण के बाद के फोटोग्राफ सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए |बाल पिटारा ऐप पर बच्चों की फीडिंग में जनपद में 8 आंगनबाड़ी केंद्र अवशेष हैं दो दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए | पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग की समीक्षा के उपरांत परियोजना में वजन /लंबाई की फीडिंग जनपद में सबसे कम होने के कारण रोष व्यक्त किया गया | जिलाधिकारी महोदय द्वारा फीडिंग में रुचि नहीं लेने वाली, आंगनबाड़ी केंद्र से अनुपस्थित रहने वाली कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए | आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी की प्रगति शून्य पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी को विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए| आंगनबाड़ी केंद्रों में वह्या विद्युतीकरण की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता श्री रंजीत कुमार को एक सप्ताह में कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए | जिलाधिकारी द्वारा समस्त सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं को गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बीमारी ना हो, इस हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए|
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थिति रही |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User