जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री दुबे ने की प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा

Friday, February 28, 2025 - 19:25
Updated: 2 years ago
0
जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री दुबे ने की प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा
गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना  अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गौशाला संचालित करने वाले स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से एवं गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गौकाष्ट एवं गोबर के निर्मित उत्पादों का 27 फरवरी 2025 से 03 दिवसीय प्रशिक्षण मावन स्थित शासकीय गौशाला में संचालित किया जा रहा है। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना द्वारा आज उक्त प्रशिक्षण में भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर प्रशिक्षण के संबंध में उनके अनुभव साझा किये गये एवं जिले में अन्य गौशालाओं में भी गोबर से निर्मित सामग्री का निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में गोबर एवं अन्य सहायक सामग्री से निर्मित उत्पाद जैसे- दीपक, धूप बत्ती, गणेश प्रतिमा, शंकर जी की प्रतिमा, लक्ष्मी जी की प्रतिमा, पूजा एवं हवन के कंडे, सजावट की अन्य सामग्री आदि बनाना सिखाया जा रहा है। 
स्व-सहायता समूह की महिलाएं बहुत रूचि एवं उत्साह के साथ उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर गोबर से निर्मित उत्पाद बनाना सीख रही है। उक्त प्रशिक्षण से स्व-सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे, वहीं दूसरी और वे आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User