जिला पंचायत गुना सभागार में हुआ स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
गुना (आरएनआई) जिला पंचायत के सभागार में आज जन अभियान परिषद् द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जन अभियान परिषद् के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ द्वारा सरस्स्वती माता के पूजन से किया गया।
सत्र के प्रारंभ में मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम से आये अवधेश नरवरिया द्वारा कृषकों के लिए सोलर पंप योजना के बारे में विस्तार से बताया और उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
वन विभाग से आये वन संरक्षक अभिषेक ओझा और लाभ यादव (वोइस फॉर वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन) द्वारा सर्प दंश और सर्प से जुड़ी महत्वपूर्णं जानकारी साझा की गयी। गुना में पायी जाने वाली सर्प की मुख्य प्रजातियों, उनकी पहचान के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि सर्पदंश में झाड़-फूंक से बचते हुए एंटी विनोम टीका लगवाना चाहिये। जो जिला नजदीकी जिला अस्पताल पर उपलब्ध होता है।
उक्त अवसर पर संभागीय समन्वयक एवं जिला समन्वयक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं कार्यक्रम के अंत में गुना विकासखंड समन्वयक अमित गोयल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के सभी विकासखंड समन्वयक, नवांकुर, प्रस्फुटन और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि के अलावा परामर्शदाता उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



