जिला जेल के एक बंदी की मौत जुडिशल जांच के आदेश

Friday, September 1, 2023 - 11:51
Updated: 3 years ago
0
जिला जेल के एक बंदी की मौत जुडिशल जांच के आदेश

गुना। (आरएनआई) जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला जेल में आबकारी एक्ट के अंतर्गत ढाई माह से बंद एक बंदी (कैदी) की जिला अस्पताल में मौत का समाचार हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल में 19 जून 2023 को आबकारी एक्ट के अंतर्गत राघौगढ थाना क्षेत्र के भूरा बंजारा पुत्र नाथू लाल बंजारा निवासी राजपुरा को लाया गया था। 
मृतक बंदी भूरा बंजारा के परिजन तुलसी बंजारा ने बताया कि यह बंदी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य था और रक्षाबंधन के दिन भी इस बंदी को उसकी बहन बरखा बाई बंजारा
ने जैल पर राखी बांधी थी और खाना खिलाया था तब भी यह बंदी पूर्ण रूप से स्वस्थ था।  
रात्रि में 2:30 बजे के बीच इस बंदी ने जेल स्टाफ को घबराहट बेचैनी होने की शिकायत की थी और जेल स्टाफ के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम इस बंदी को 3 बजे जिला अस्पताल भेजा गया था।
जहां पर थोड़ी देर के बाद डॉक्टरों ने ऐसे मृत घोषित कर दिया। जेल नियम के अनुसार इस बंदी की जुडिशल जांच के तहत पीएम कराया जाएगा उसके बाद ही तथ्य सामने आएंगे कि आखिर मौत की वजह क्या थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User