जिंदा जल गए दो युवक: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, भीषण आग ने नहीं छोड़ा बचने का मौका
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बिजली के खंभे से बाइक टकराने के बाद आग लग गई। बाइक सवार दो युवक जिंदा जल गए। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में बीती देर रात को मांट-वृदावन मार्ग पर हाथी बाबा आश्रम के समीप एक तेज रफ़्तार अपाची बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और बाइक में तत्काल आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हालांकि अभी दोनों मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बीती रात को थाना मांट क्षेत्र में समय करीब एक बजे हाथी बाबा आश्रम के समीप पीआरवी को आजाद पुत्र चन्द्रवीर सिंह निवासी फतेलीबास गोरई अलीगढ़ ने सूचना दी कि एक तेज रफ़्तार अपाची बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और बाइक में आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गए है।
सूचना मिलने पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह मौके पर पहुँचे और बाइक में लगी आग को दमकल की मदद से बुझवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई और बाइक की टक्कर से बिजली का पोल भी टूट गया है। बाइक एक नंबर और चेचिंस नंबर से जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



