रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना, भवन स्वामी भड़के

रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम का विरोध हो गया। लोगों के आक्रोश को बढ़ता देख पुलिस बल बुला लिया गया। 

Jun 24, 2025 - 12:16
 0  108
रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना, भवन स्वामी भड़के

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में अमरनाथ कॉलेज के निकट बद्री नगर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोगों को आक्रोश बढ़ता देख निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल बुला लिया। इसके बाद टीम ने रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम ने इससे पहले सभी भवन स्वामियों को नोटिस दिए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया।

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया है कि अमरनाथ कॉलेज के निकट बद्री नगर में कुछ भवन स्वामियों ने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। एक सप्ताह पहले सभी भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इस पर भवन स्वामियों को कुछ दिन का समय मांगा था। इस बीच कई बार भवन स्वामियों को स्मरण पत्र भी भेजा गया। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा।

सोमवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसी दौरान भवन स्वामी विरोध करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस बल मौके पर बुला लिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की कार्रवाई के बाद कुछ भवन स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का वादा किया। इसके अलावा नए बस स्टैंड से सौंख रोड तक अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.