जर्जर जब्बरखेड़ा मार्ग की मरम्मत को मिली स्वीकृति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एमएलसी अशोक अग्रवाल का जताया आभार

Monday, January 19, 2026 - 20:21
Updated: 6 months ago
0
जर्जर जब्बरखेड़ा मार्ग की मरम्मत को मिली स्वीकृति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एमएलसी अशोक अग्रवाल का जताया आभार

हरदोई (आरएनआई) विकास खण्ड कछौना की ग्राम पंचायत ज्ञानपुर के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले काफी समय से जर्जर हाल में पड़े मुख्य संपर्क मार्ग जब्बरखेड़ा से ज्ञानपुर के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रानू बाजपेई के प्रयासों और एमएलसी अशोक अग्रवाल की पहल पर इस मार्ग को गड्ढामुक्त करने की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। यह मार्ग लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण आए दिन राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के समय किसानों, स्कूली छात्रों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए यहाँ से गुजरना दूभर हो गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रानू बाजपेई ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए जनपद के एमएलसी (सदस्य विधान परिषद) अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर मार्ग की मरम्मत हेतु विशेष निवेदन किया था। एमएलसी ने जनहित को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सड़क को गड्ढामुक्त व सुदृढ़ करने की स्वीकृति प्रदान करा दी है। मार्ग की स्वीकृति मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रानू बाजपेई ने पूरी ग्राम पंचायत की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" इस घोषणा के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User