जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 2021 से हैं खाली
ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
जम्मू-कश्मीर (आरएनआई) चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान कर दिया है। आयोग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि चारों सीटों पर मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को ही पूरी कर ली जाएगी।
यह चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं। ईसी ने बताया कि चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर रहेगी। नामांकन की जांच 14 अक्तूबर तक की जाएगी। उम्मीदवार चाहें तो 16 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



