जब राहुल गांधी ने माना ‘मेक इन इंडिया’ का लोहा, अश्विनी वैष्णव बोले— शुक्रिया राहुल, अब भारत है दुनिया का नया उत्पादक

Dec 25, 2025 - 12:05
 0  54
जब राहुल गांधी ने माना ‘मेक इन इंडिया’ का लोहा, अश्विनी वैष्णव बोले— शुक्रिया राहुल, अब भारत है दुनिया का नया उत्पादक

नई दिल्ली (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को उस वक्त बड़ी वैचारिक बढ़त मिली जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसके सकारात्मक नतीजों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। राहुल गांधी ने फॉक्सकॉम की महिला नेतृत्व वाली नई यूनिट में 30 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की, जिसे किसी भारतीय कंपनी में अब तक की सबसे तेज़ भर्तियों में से एक बताया जा रहा है।

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीखी लेकिन सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल के पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सफलता को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी जी आपका धन्यवाद। जैसा कि आपने स्वयं देखा है, प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को जमीन पर उतारते हुए अब भारत एक ‘प्रोड्यूसर इकोनॉमी’ बन रहा है।”

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि भारत अब सिर्फ एक बड़ा बाजार नहीं रह गया है, बल्कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते वह दुनिया के लिए एक नया उत्पादन केंद्र बन चुका है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विपक्ष के एक प्रमुख नेता द्वारा इस तरह की स्वीकारोक्ति ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का एक तरह से सार्वजनिक प्रमाण है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में फॉक्सकॉम की कर्नाटक स्थित यूनिट का जिक्र करते हुए कहा था कि महिला नेतृत्व वाली यह यूनिट रिकॉर्ड समय में 30 हजार लोगों को रोजगार दे रही है और पूरे देश में इसी तरह की औद्योगिक तत्परता दिखाई जानी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी को सरकार ने अपने औद्योगिक और रोजगार सृजन अभियान की पुष्टि के रूप में लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक हलकों में ‘मेक इन इंडिया’ को मिली वैचारिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जहां विरोधी दल के नेता की बात को ही सरकार ने अपनी नीतियों की मजबूती का प्रमाण बना दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.