जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएँ, स्वास्थ्य सेवाओं से 70 से अधिक वरिष्ठजन लाभान्वित, दो मरीजों को मिली आर्थिक सहायता

Tuesday, November 25, 2025 - 21:49
Updated: 11 months ago
0
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं  समस्याएँ, स्वास्थ्य सेवाओं से 70 से अधिक वरिष्ठजन लाभान्वित, दो मरीजों को मिली आर्थिक सहायता

गुना (आरएनआई) आज आयोजित जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएँ सुनकर संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य सेवाएँ और नामांतरण से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश जारी किए गए।

नागरिकों को मिली स्वास्थ्य और आधार सेवाओं की सुविधा

कलेक्टर के निर्देशानुसार कलेक्‍ट्रेट स्थित जनसुनवाई स्थल पर विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान 70 प्‍लस वरिष्‍ठजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नेत्र परीक्षण, एचआईवी जाँच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिनका बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ लिया। साथ ही, नागरिकों को तत्काल सेवा उपलब्ध कराने हेतु आधार पंजीयन काउंटर लगाया गया, जिसमें कई लोगों ने पंजीयन और अपडेट संबंधी कार्य कराए।

स्वास्थ्य, विधिक और जागरूकता हेल्‍प डेस्‍क के माध्‍यम से नागरिकों को मिली विभिन्‍न सेवाएँ

स्वास्थ्य परीक्षण हेल्‍प डेस्‍क में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँचें की गईं और विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया, विधिक सहायता के तहत नागरिकों को कानूनी अधिकारों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई, एचआईवी/एड्स जागरूकता हेल्‍प डेस्‍क के माध्‍यम से जांच, परामर्श और जागरूकता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पात्रता, आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई। जनसुनवाई के दौरान लगाए गए सभी पंजीयन काउंटर, आयुष्मान कार्ड कैंप, स्वास्थ्य जांच, कानूनी सहायता, आधार सेवा केंद्र—का नागरिकों ने व्यापक रूप से लाभ उठाया।

रेडक्रॉस के माध्‍यम से दो आवेदकों को दी गई आर्थिक सहायता
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री कन्याल ने इलाज हेतु सहायता मांगने वाले आवेदक गणेश रजक को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व गोपाल पंत पुत्र श्री ओंमकार लाल पंत निवासी सकतपुर रोड गुना को भी 15 हजार रूपये की राशि पत्‍नी के इलाज के लिए स्वीकृत की। तत्पश्चात, रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दोनों आवेदको को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

आज जनसुनवाई के इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User