एससी-एसटी वर्गों के साथ ओबीसी महासभा मनाएगी 26 को संविधान दिवस कल
गुना (आरएनआई) ओबीसी महासभा जिला गुना के तत्वावधान में 26 नवम्बर को स्थानीय हाट रोड नगरपालिका के पास समय दोपहर 12 बजे से संविधान दिवस मनाया जाएगा। जिसमें आयोजक पिछड़ा वर्ग एवं एससी-एसटी वर्ग के सभी संगठन शामिल होंगे। बहुजन कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान में सभी वर्गों के हितों के लिए एवं अधिकारों की बात कही गई है। न्याय, समता, स्वतंत्रता, बंधुता कायम रखने के लिए एवं देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए संविधान की रक्षा अति आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ओबीसी महासभा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ओबीसी के हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर ओबीसी महासभा द्वारा 8 प्रमुख मांगें रखा गया है। कार्यक्रम के पश्चात उक्त 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

