जनभागीदारी से बनी 13 लाख की सड़क, गुना की कॉलोनी वासियों ने खुद किया उद्घाटन

Monday, April 20, 2026 - 18:38
Updated: 6 months ago
0
जनभागीदारी से बनी 13 लाख की सड़क, गुना की कॉलोनी वासियों ने खुद किया उद्घाटन

गुना (आरएनआई) गोविंद गार्डन कॉलोनी वार्ड 29 के निवासियों ने आज 100%जनभागीदारी से करीब 400 मीटर लंबी 13लाख की सड़क का उदघाटन प्रमुख समाजसेवी एवं विद्या भारती के प्रांत सचिव शिरोमणि दुबे कर कमलों से कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दुबे जी कॉलोनी के निवासी ओर सड़क निर्माण के संयोजक रामप्रकाश रघुवंशी शिक्षक की तुलना ऐसे व्यक्तित्व से की जिसने परोपकार को अपना धर्म समझा। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पार्षद से लेकर सांसद तक बीजेपी का हे ऐसे में सड़क के लिए किसी के द्वारा भी 1रूपये की मदद नहीं दी गई। कॉलोनी वासियों ने सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने किया। बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User