जनपद पंचायत आरोन में प्रारंभ हुआ रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग निर्माण
गुना (आरएनआई) म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के आदेश के अनुक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अवधि दिनांक 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसमें पुरानी जल संरचनाऐं जो अनुपयोगी है उनके जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य कराया जाकर अनुपयोगी संरचनाओं को उपयोगी बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरोन गौरव यादव ने बताया कि आज जनपद पंचायत आरोन की क्षेत्रांतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य (प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों, पंचायत भवनों, स्कूलों, आंगनवाडी भवनों इत्यादि में) लिये जाकर प्रारंभ कराये जा रहे है। ताकि अधिक से अधिक जल संरक्षण हो सकें।
इसी क्रम में आज जनपद पंचायत आरोन के पंचायत भवन में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)