जनपद के विकास भवन सभागार में जिला खनिज न्यास समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Tuesday, December 26, 2023 - 16:37
Updated: 3 years ago
0
जनपद के विकास भवन सभागार में जिला खनिज न्यास समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई

शाहजांहपुर (आरएनआई) जनपद के विकास भवन सभागार में जिला खनिज न्यास समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खनिज न्यास निधि के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पेयजल, साफ सफाई तथा दिव्यांग जनों से संबंधित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वे कराकर कुल  87 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है जिनमें मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए टॉयलेट तथा रैंप इत्यादि की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है। इन सुविधाओं के विकास हेतु खनिज न्यास निधि से कल 1 करोड़ 63 लाख रुपए का व्यय किया जाना है। जिलाधिकारी महोदय ने चयनित विद्यालयों में इन सुविधाओं के विकास हेतु एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर सुरेश कुमार, पीडी डीआरडीए अवधेश राम तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User