उपनिदेशक खेल श्याम सुंदर मिश्र का स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ भव्य स्वागत

Tuesday, December 26, 2023 - 17:06
Updated: 3 years ago
0
उपनिदेशक खेल श्याम सुंदर मिश्र का स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ भव्य स्वागत

शाहजांहपुर (आरएनआई) परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक कार्यक्रम में पधारे श्याम सुंदर मिश्रा उप निदेशक खेल उत्तर प्रदेश, लखनऊ का भव्य स्वागत मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन व शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी व पदाधिकारियों के द्वारा शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह के रूप में हनुमत धाम पर विराजे हनुमान जी का चित्र देकर  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने बात करते हुए बताया कि सपोर्ट स्टेडियम के द्वारा अगर उन तक खेल व खेल कोच की जो कमी है उसके लिए अगर प्रपोजल बनाकर दिया जाता है तो उसे पूर्ण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद पुन: स्टेडियम आकर सुखद अनुभूति हो रही है। पुराने शिष्यों से मिलकर वह प्रसन्नता अनुभव कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी किसी समस्या के समाधान के लिए उनके पास लखनऊ आता है, तो उसके लिए मेरे द्वार हमेशा खुले हुए हैं।
इस अवसर पर महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि 10 वर्ष पश्चात आपको उप निदेशक के रूप में अपने बीच पाकर हम सब आल्हादित है और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह क्षण हम खिलाड़ियों के लिए हर्ष का है कि आप जैसे व्यक्तित्व की कृपा हम पर बनी हुई है।आपके आशीर्वाद से  खिलाड़ी आज प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए खेल रहे हैं।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एस.के बामनिया, उपसचिव पीयूष मिश्रा, ताइक्वांडो कोच युवराज रस्तोगी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऐशान्यां मनीषी, कोच नदीम खान, जैनब, पंकज सक्सेना इत्यादि लोगों के साथ ताइक्वांडो के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User