जगमग हुआ बमोरी विधानसभा क्षेत्र मंत्री ने जन्मदिन पर दिया क्षेत्र को तोहफा
गुना-बमोरी। (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के जन्मदिन के अवसर पर बमोरी विधानसभा को विशेष सौगात मिली है। मंत्री सिसोदिया के जन्मदिन पर आज पूरे दिन बधाइयां देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

बमोरी विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों द्वारा खासकर खेरीखाता, ऊमरी, म्याना 1, म्याना 2, उकावत, कालोनी, फतेहगढ़, बम्होरी और झागर गांवों को विशेष तोहफे के रूप में महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा गांवों में स्ट्रीट लाईट का उदघाटन कर क्षेत्र के सभी गांवों को जगमग करने का संकल्प लिया है। मंत्री ने कहा की गांव में प्रकाश व्यवस्था होनी बहुत जरूरी है जो महिला सुरक्षा और आवाजाही और विकास को गतिशील करने के लिए बहुत आवश्यक है। इसी प्रकार से गांव में युवाओं और महिलाओं को रोजगार के विशेष अवसर खोजे जायेंगे और गांवो में शहरों की तरह सुविधाओं को देने का प्रयास किया जायेगा। मंत्री ने अपने सभी शुभचिंतकों और बधाई देने वालों को धन्यवाद दिया और बमोरी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को हमेशा विकासपथ पर आगे के रखने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)