जंग लगे घरेलू गैस सिलेंडरों से हादसे का खतरा, उपभोक्ताओं ने जताई चिंता

Saturday, July 18, 2026 - 16:46
Updated: 3 months ago
0
जंग लगे घरेलू गैस सिलेंडरों से हादसे का खतरा, उपभोक्ताओं ने जताई चिंता

गुना। (आरएनआई) शहर में इंडियन गैस की 14.2 किलोग्राम (घरेलू) एलपीजी गैस टंकियों के वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें जंग लगे और बाहरी रूप से क्षतिग्रस्त सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि सिलेंडर अधिक जंग लगा हो, गैस रिसाव हो या वाल्व में कोई खराबी दिखाई दे, तो ऐसे सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए और उसे तुरंत गैस एजेंसी से बदलवाना चाहिए। गैस सिलेंडरों का सुरक्षित एवं अच्छी स्थिति में होना आवश्यक है और सुरक्षा मानकों के अनुसार उनकी समय-समय पर जांच भी की जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित गैस एजेंसी और प्रशासन से मांग की है कि वितरण से पहले सभी सिलेंडरों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच सुनिश्चित की जाए तथा अत्यधिक जंग लगे या क्षतिग्रस्त सिलेंडरों को तत्काल सेवा से हटाया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User