स्टार नेसी प्लेमेट स्कूल में विजयदशमी के पर्व पर छोटे-छोटे बच्चों ने राम लक्ष्मण हनुमान और रावण की झांकियां प्रस्तुत की

Tuesday, October 24, 2023 - 21:01
Updated: 3 years ago
0
स्टार नेसी प्लेमेट स्कूल में विजयदशमी के पर्व पर छोटे-छोटे बच्चों ने राम लक्ष्मण हनुमान और रावण की झांकियां प्रस्तुत की

हाथरस (आरएनआई) विजयदशमी के पावन पर्व पर छोटे-छोटे बच्चों ने राम लक्ष्मण हनुमान और रावण की झांकियां प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम किए ।अधर्म पर धर्म की विजय असत्य पर सत्य की विजय पाप पर पुण्य की विजय शहर के एक स्कूल में  विजय दशमी का पर्व पूरे भारतवर्ष मे के साथ यहां भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।  आज ही के दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया इस  पर्व भारतवर्ष में जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया गया था। और आज के दिन जगह-जगह रावण के पुतले दहन  किये जाते हैं । विजय दशमी पावन पर्व की धूम शहर के भूरापीर चौराहा स्थित स्टार नेसी प्लेमेट स्कूल में भी दिखाई दी। जहां स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने राम लक्ष्मण सीता और हनुमान सहित रावण की झांकियां प्रस्तुत  की।  इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान, लागुरा रावण मेघनाथ के स्वरूप मे दिखाई दे रहे थे । इस कार्यक्रम मे राम लक्ष्मण का रावण से युद्ध हनुमान का मेघनाथ से युद्ध रावण द्वारा सीता हरण जैसी झांकियां छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुत की।  साथ ही बच्चे जो वानर रूप में मौजूद थे उन्होंने राक्षसों से युद्ध करते दिखाई दिए।  यह एक मनभावन दृश्य था जो किसी का भी मन मोह  सकता था ऐसा लग रहा था कि इस पर्व पर राम लक्ष्मण हनुमान सुग्रीव सीता धरती पर उत्तर आये हो। इस अवसर पर डायरेक्टर सुभाष चंद शर्मा, श्रीमती सरोज देवी, दाऊ दयाल शर्मा, अंकित शर्मा उर्फ टिंकू, तुषार शर्मा उर्फ बिट्टू, पूजा शर्मा नंदिनी शर्मा  और अध्यापिका, नाहिद, सहित बच्चों के परिजन मौजूद रहे l

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User