छात्र-छात्राओं ने और अभिभावकों ने परीक्षा पर चर्चा बिषय का कार्यक्रम देखा लाइव

Tuesday, January 30, 2024 - 09:52
Updated: 3 years ago
0
छात्र-छात्राओं ने और अभिभावकों ने परीक्षा पर चर्चा बिषय का कार्यक्रम देखा लाइव
छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने परीक्षा पे चर्चा विषय कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण
सुईथाकला /शाहगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा विषय  पर आयोजित कार्यक्रम का  सोमवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कक्षाओं में लाइव प्रसारण देखा। प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने पीएम के कार्यक्रम को समसामयिक बताते हुए सराहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि  बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस समय छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक  मानसिक दबाव में हैं। बच्चे परीक्षा के परिणाम को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। परीक्षा को लेकर बच्चों के मन मे भय और निराशा होती है किंतु प्रधानमंत्री के सुझाव से उनको परीक्षा परिणाम के  भय और निराशा से मुक्ति मिलेगी।अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने कहा कि मानव के मन में असीमित शक्ति होती है जिसे जागृत करना और अपने अंदर निहित आत्मविश्वास की शक्ति को पहचानना चाहिए।श्री त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित रूप से मोदी के इस कार्यक्रम से  छात्र-छात्राओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और बेहतर अंक हासिल करेंगे। छात्रों को धैर्य पूर्वक परीक्षा देनी चाहिए। इस अवसर पर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ,शिवानी सिंह प्रगति सिंह, दिनेश कुमार सिंह ,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User