जीजा ने साली के सिर पर पत्थर से किया वार मौत

Tuesday, January 30, 2024 - 09:52
Updated: 3 years ago
0
जीजा ने साली के सिर पर पत्थर से किया वार मौत

जौनपुर । खुटहन जमुनिया हिसामुद्दीनपुर गांव में रविवार को बड़ी बहन के घर पति के साथ आई छोटी बहन व उसके पति का विवाद इस कदर बढ़ गया कि बचाव को आयी साली पर ही उसके जीजा ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। सिर में आई गंभीर चोट के चलते साली की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने आरोपित साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया।  

गांव निवासी रक्षाराम बिंद के घर रविवार की शाम उसके छोटे साढ़ू सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना अंतर्गत नागनाथ पुर गांव निवासी रंजीत बिंद अपनी 27 वर्षीय पत्नी उमा देवी के साथ आया था। बताया जाता है कि आवभगत में घंटों तक शराब की पार्टी चली। जिसको लेकर पत्नी उमा से पति का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बचाव में आई बड़ी बहन रूबी ने उमा देवी को वहां से हटाकर घर के भीतर कमरे में बंद कर दिया।इसी को लेकर नशे की हालत में रंजीत अपनी साली रूबी से भिड़ गया। उसे भला बुरा कहते हुए अपनी पत्नी उमा को बुलाने को कहा। आरोप है कि रूबी उसे समझा बुझा रही थी कि अचानक वहां पड़े ईंट पत्थर से रंजीत ने उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से रूबी बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन में उसे उपचार हेतु सीएचसी शाहगंज ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। शव को पंचनामा के बाद अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपित रंजीत को हिरासत में ले लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User