छतरपुर मेले में युवतियों ने युवकों पर बेल्ट से किया हमला, पुलिस रही मौजूद

Oct 20, 2025 - 13:58
Oct 20, 2025 - 13:58
 0  567

छतरपुरम  (आरएनआई) शहर के मेले में सोमवार को दो युवतियाँ काली ड्रेस में कुछ युवकों पर बेल्ट से हमला करती दिखाई दीं। घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया।

स्थानीय लोग घटना देखकर सकते रहे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे क्या वजह थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवतियों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से भीड़ इकट्ठा न करने और किसी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0