चैडगरा कस्बे में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार, दस लाख रूपए के आभूषण व पांच हजार की नगदी बरामद

किरायेदार महिला ने सहयोगियों संग रैकी कर मकान मालकिन के घर की थी चोरी। 

Sunday, June 22, 2025 - 19:01
Updated: 1 year ago
0
चैडगरा कस्बे में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार, दस लाख रूपए के आभूषण व पांच हजार की नगदी बरामद

फतेहपुर (आरएनआई) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चैडगरा कस्बे में पांच दिन पूर्व एक घर में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस लाख रूपए के आभूषण व पांच हजार रूपए की नगदी बरामद की है। किरायेदार महिला ने अपने सहयोगियों के साथ रैकी करके घटना को अंजाम दिया था। किरायेदार महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि चैडगरा कस्बे में मुकदमा वादी की किरायेदार पूनम पाल पत्नी बबलू पाल निवासी डिडौलिया थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात व पड़ोसी गोलू लोहार पुत्र राम प्रसाद, नीरज उर्फ पत्तर प्रजापति पुत्र इन्द्रपाल निवासीगण चैडगरा, हिमांशु विश्वकर्मा पुत्र स्व0 दीनदयाल निवासी शुक्लानगर थाना औंग, सोनू निषाद पुत्र रामप्रताप निवासी रामपुर थाना औंग ने घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्ता पूनम पाल, हिमांशु व सोनू निषाद ने 17 जून को दिन में मुकदमा वादिनी के घर के आस-पास लगातार निगरानी की। तत्पश्चात अभियुक्त गोलू लोहार व नीरज उर्फ पत्तन प्रजापति ने घर के तालों को सब्बल से तोड़कर जेवरात व नकदी पार कर फरार हो गए थे। 21/22 जून को मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर दस लाख रूपए के आभूषण व पांच हजार रूपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता पूनम पाल अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है। वार्ता के दौरान बिंदकी सीओ प्रगति यादव भी मौजूद रहीं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, चैकी प्रभारी चैडगरा उपदेश कुमार, उपनिरीक्षक सुमित तिवारी, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह, अजय कुमार, कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, वसीम, ललित लौर भी शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User