चांद के हुए दीदार... देशभर में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

चांद देखे जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज की तैयारी मुकम्मल हुई। चांद देखे जाने के साथ ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई।

Sunday, March 30, 2025 - 21:13
0
चांद के हुए दीदार... देशभर में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

नई दिल्ली (आरएनआई) एक माह चले पवित्र रमजान के बाद रविवार शाम आखिर ईद का चांद नजर आ गया। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देश भर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। चांद की खबर मिलते ही लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। बच्चे खासे उत्साहित नजर आए।

लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए। लोगों ने सेवइयां, ड्राइफ्रूट, मिठाइयां और दूसरे जरूरत के सामान खरीदना शुरू कर दिए। महिलाएं भी मेहंदी लगवाने बाजारों में पहुंच गईं। जामा मस्जिद में सुबह 6.45 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में 7.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि इस साल चांद की आम रोयत हुई है। मुल्क के ज्यादातर हिस्सों में चांद देखा गया है। पूरे मुल्क के उलेमाओं ने चांद देखे जाने की तस्दीक की है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि मुल्क के कई हिस्सों में चांद की रोयत हुई है। लिहाजा देश भर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद के मौके पर सभी लोगों को बधाइयां देते हुए कहा कि ईद पूरे मुल्क का त्योहार है। इसे सबके साथ मिलकर मनाना है। ईद की नमाज में पूरे मुल्क के लिए अमनों-अमान के लिए दुआएं की जाएंगी। मुकर्रम ने कहा कि ईद पर जरूरत मंदों का खास ख्याल रखें। कोशिश करें कि उनको भी अपनी खुशियों में शामिल करें। 

चांद दिखते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। जामा मस्जिद के अलावा तमाम मुस्लिम क्षेत्र के बाजार पूरी रात गुलजार रहेंगे। व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User