चांचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर दुर्घटना — प्रशासन ने तत्परता से पहुंचकर किया राहत कार्य

Jul 18, 2025 - 14:54
Jul 18, 2025 - 14:58
 0  1.6k
चांचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर दुर्घटना — प्रशासन ने तत्परता से पहुंचकर किया राहत कार्य

गुना (आरएनआई) चांचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर नक्षत्र गार्डन के सामने आज सड़क किनारे एक बड़ा कंटेनर खड़ा करने के दौरान कमलपुर निवासी मनीष उर्फ हल्कू राम एक दुर्घटना में घायल हो गए। चांचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर का समीप से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से संपर्क हो जाने के कारण मनीष करंट की चपेट में आ गए, जिससे  वह लगभग 25 प्रतिशत झुलस गए।

घटना की सूचना पर एसडीएम चांचौड़ा, तहसीलदार, पुलिस, विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायल को त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुना जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

प्रशासन ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए आमजन से अपील की है विद्युत लाइनों के समीप बड़े वाहनों की पार्किंग अथवा संचालन करते समय पूर्ण सावधानी बरतें। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0