चांचौड़ा: ग्राम कराड़याखुर्द में वन भूमि मामले में बंजारा समुदाय के विरूद्ध की गयी एफआईआर

Wednesday, July 5, 2023 - 18:59
Updated: 3 years ago
0
चांचौड़ा: ग्राम कराड़याखुर्द में वन भूमि मामले में बंजारा समुदाय के विरूद्ध की गयी एफआईआर

गुना। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व चांचौड़ा विकास कुमार आनंद ने बताया कि ग्राम कराड़याखुर्द तहसील कुंभराज में गुर्जर एवं बंजारा समुदाय के बीच जमीनी विवाद हुआ था। इस दौरान तहसीलदार, डिप्‍टी रेंजर एवं टीआई ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि खसरा सर्वे नंबर 29 वन विभाग भूमि है। जिसमें दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर आपसी लड़ाई कर रहे थे। परीक्षण उपरांत बंजारा समुदाय द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्‍जा की स्थिति पाये जान पर बंजारा समुदाय के लोगों पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी गयी। वही पूर्व में शिकायत भी मिली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User