चांचौड़ा के ग्राम पंचायत कलस्‍टर मुख्‍यालय उमरथाना पर दिनांक 16 फरवरी को होगा ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन

आवंटित ग्राम पंचायत में प्रात: 9 बजे नोडल अधिकारी पहुंचेंगे और आवंटित ग्राम पंचायतों का करेंगे भ्रमण। 

Feb 14, 2024 - 20:41
Feb 14, 2024 - 20:41
 0  2k
चांचौड़ा के ग्राम पंचायत कलस्‍टर मुख्‍यालय उमरथाना पर दिनांक 16 फरवरी को होगा ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार जनपद पंचायत चांचौड़ा,  कलस्‍टर उमरथाना की विभिन्‍न ग्राम पंचायतों में ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ के आयोजन के आदेश जारी किये गये हैं।

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत चांचौडा़ के ग्राम पंचायत उमरथाना, आमासेर, मुहांसाकलां, पीपल्‍यामोती, झूकरा, कुसुमपुरा, जलालपुरा, कुडाल्‍या, मेरियाखेडीखुर्द एवं कालापीपल में जिला स्‍तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारियों को नियुक्‍त किया गया है। जो संबंधित ग्राम पंचायत में प्रात: 9 बजे उपस्थित होकर दोपहर 1 बजे तक ग्राम का भ्रमण करेंगे।

 इस दौरान वह गांव में बिजली, पानी साफ-सफाई आदि की व्‍यवस्‍था देखेंगे और चौपाल का आयोजन करेंगे। इस दौरान वह शासकीय कार्यालय- स्‍कूल,आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान आदि का निरीक्षण भी करेंगे। 

भ्रमण के दौरान ग्रामों में सार्वजनिक स्‍थल पर बैठकर गांव की समस्‍या एवं मांग आदि की जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर संकलित करेंगे। 

इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत स्‍तर का ग्रामीण अमला पटवारी,रोजगार सहायक, सचिव, आंगनबाडी़ कार्यकर्ता आदि मौके पर उपस्थित रहेंगे। 

तत्‍पश्‍चात दोपहर 2 बजे कलस्‍टर मुख्‍यालय की पंचायत उमरथाना में ‘’जनसंवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन कलेक्‍टर की उपस्थिति में किया जायेगा। 

इस जनसंवाद कार्यक्रम के लिए राजस्‍व अधिकारियों को भी ग्राम पंचायतें आवंटित की गयी हैं, जो राजस्‍व कार्यो का निरीक्षण करेंगे तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व रहेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0