चलती बस में कॉलेज छात्रा से कथित छेड़छाड़, आरोपी पर केस दर्ज; पिता पर भी क्रॉस FIR
बंडा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ चलती बस में कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर ऋषिकांत अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 8, पोस्ट ऑफिस गली, बंडा के विरुद्ध (बीएनएस) की धारा 75(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, छात्रा अपने दांतों का इलाज करने सागर गई थी,छात्रा 5:30 बजे सागर से बंडा लौट रही थी। आरोप है कि बस में उसके बगल में बैठे आरोपी ने उसके साथ अनुचित हरकत की। छात्रा के विरोध करने पर भी कथित रूप से हरकत जारी रही। इसके बाद छात्रा ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। बंडा बस स्टैंड पहुंचने पर आरोपी बस से उतरकर चला गया।
घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक आशा हजारी को सौंपी गई है। वहीं पीड़िता छात्रा के पिता पर क्रॉस केस दर्ज किया हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)