चमोली: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़, मोटर पुल बहा; चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क

मलारी हाईवे पर लाता में चट्टान खिसकने से रास्ता तीन दिनों से बंद था। इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था। आज फिर पुल बहने से रास्ता बंद हो गया।

Aug 31, 2025 - 10:25
 0  81
चमोली: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़, मोटर पुल बहा; चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क

चमोली (आरएनआई) चमोली जनपद में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बह गया। इसके चलते चीन सीमा से लगी नीती घाटी का फिर से अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। लाता में तीन दिनों से बंद इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था।

लाता गांव के पास चट्टान खिसकने से बंद मलारी हाईवे पर शनिवार को 56 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई थी। हाईवे सुचारु होने पर नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन आज हाईवे फिर बंद हो गया। नीती घाटी के गांवों में इन दिनों ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं की पूजा करते हैं। जिसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी ग्रामीण अपने गांव पहुंचते हैं। हाईवे बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें रविवार की सुबह 5:30 तक बारिश को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.