घाटा खेड़ी में पूर्व विधायक एवं सांसद श्री लक्ष्मण सिंह जी का किसानों के बीच विश्वास का संकल्प

Sep 15, 2025 - 18:51
Sep 15, 2025 - 18:58
 0  81

गुना (आरएनआई) आज घाटा खेड़ी की धरती पर डेम प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के बीच पूर्व विधायक एवं सांसद श्री लक्ष्मण सिंह जी पहुंचे। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में ठोस सुझाव साझा किए।

श्री सिंह जी ने साफ शब्दों में कहा—
“मैं लिखित रूप में अपना मत और सुझाव दूंगा। बाकी सभी जनप्रतिनिधियों को भी चाहिए कि वे अपनी बातें लिखित रूप में दें, क्योंकि जब तक बात लिखित में दर्ज नहीं होगी, तब तक उसका असर शासन-प्रशासन तक मजबूती से नहीं पहुंचेगा।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे तन, मन और धन से हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे। संघर्ष की इस घड़ी में वे किसी भी स्थिति में प्रभावित किसानों और ग्रामीणों का साथ नहीं छोड़ेंगे।

यह कदम न केवल किसानों के हक़ और अधिकारों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक सशक्त करने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

जनता ने भी श्री सिंह जी के इस आश्वासन का स्वागत किया और संकल्प लिया कि वे एकजुट होकर अपनी आवाज़ और बुलंद करेंगे।

श्री सिंह जी ने यह भी कहा कि प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की यह आवाज़ प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाई जाएगी, ताकि उच्च स्तर पर भी इस गंभीर समस्या का ठोस समाधान निकल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0