घर में बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Monday, February 5, 2024 - 13:01
Updated: 3 years ago
0
घर में बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

शाहगंज। बीते 31 जनवरी की रात नगर के पुराना चौक स्थित आभूषण व्यवसाई के घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार। शाहगंज, सरपतहां व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सन्त प्रसाद लोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये नगद तथा 158 चांदी की बिछिया बरामद को बरामद किया गया है।
सुचना के आधार पर पुलिस चेकिंग के दौरान भरौली मार्ग पुलिया के पास जमदानीपुर दीदारगंज आजमगढ की ओर से शाहगंज आने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया। सामने पुलिस बल देखकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। जिससे थानाध्यक्ष शाहगंज बाल बाल बचे व आत्मरक्षार्थ  हेतु  पुलिस टीम द्वारा फायर फायर किया गया, जिससे एक बदमाश को गोली लग गयी व घायल होकर गिर पड़ा तथा दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल बदमाश सन्त प्रसाद लोना उर्फ करिया पुत्र हरिहर लोना उम्र 28 वर्ष, ग्राम मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ का निवासी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User