ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में आज प्रातः सभा में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

Tuesday, October 31, 2023 - 18:20
Updated: 3 years ago
0
ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में आज प्रातः सभा में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

शाहजांहपुर, (आरएनआई) ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में आज प्रातः सभा में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर मुख्य योग प्रशिक्षक आयुष विभाग श्री मृदुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को योग करने तथा योग को अपने जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जब हम ओजवान तथा बलवान बनेंगे तब हम राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रख पाएंगे उन्होंने विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी कराया। 

द्वितीय सत्र में जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉक्टर राजीव कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग आयुर्वेद तथा स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला विभिन्न विद्यालयों के लगभग 123 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। 8 से 10 वर्ष बालक वर्ग में आयुष गुप्ता केतन तथा नैतिक बालिका वर्ग में अनुकृति शिवाक्षीशुक्ला तथा अंशिका भारती तथा 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में चिन्मय गुप्ता हर्षित तथा नितिन बालिका वर्ग में निमृत प्रीत कौर पंखुड़ी तथा निदा 14 से 18 वर्ष बालक वर्ग में ताजी मंसूरी प्रांजल यादव तथा सुधांशु बालिका वर्ग में सौम्या पाल स्वाती तथा आफरीन विक्रम शाह प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही आर्टिस्टिक योग में दीक्षा शुक्ला रुबीना यादव तथा प्रत्यक्ष सिंह विजेता रहे प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्री मृदुल गुप्ता प्रसून तथा नेहा वर्मा रही। इस अवसर पर जिला कीड़ा अधिकारी श्री एसपी बामनिया डॉ विनय गुप्ता नरेंद्र त्यागी राजकुमार तिवारी विपिन अग्निहोत्री बृजेश कुमार प्रमोद पांडे सचिन प्रेमी संजीव राठौड़ वीरपाल सिंह योगेंद्र त्यागी राघवेंद्र मिश्रा राजेंद्र राठौड़ अतुल कुमार सिंह ओवैस खान आदि का योगदान रहा अंत में सभी का आभार विद्यालय प्रधानाचार्य  आशुतोष शुक्ला ने व्यक्त किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User