ग्रेटर नोएडा में पानी भरी सड़क पर बन रही थी सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद रुका काम
ग्रेटर नोएडा में लगातार बारिश के बीच जलभराव वाली सड़क पर निर्माण कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला साइट-4 के एच ब्लॉक स्थित रामलीला ग्राउंड के पीछे की सड़क का बताया जा रहा है।
वीडियो में सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद रोड रोलर और ट्रक की मदद से सड़क निर्माण का काम जारी था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की।
ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें काफी समय से खराब थीं और उनका निर्माण कराया जा रहा था। हालांकि, बारिश के दौरान सड़क बनाना तकनीकी रूप से उचित नहीं है।
शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया। अधिकारियों का कहना है कि अब मौसम साफ होने और सड़क सूखने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)