ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भूमाफियाओं और कॉलोनाईजरों पर कब होगी कार्यवाही एवं एफआईआर

Monday, October 21, 2024 - 20:11
Updated: 2 years ago
0
ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भूमाफियाओं और कॉलोनाईजरों पर कब होगी कार्यवाही एवं एफआईआर

गुना (आरएनआई) अवैध कॉलोनियों एवं अवैध कॉलोनियों को ग्रामीण क्षेत्र में बगैर परमिशन के काटकर लोगों को ठगने वाले इन भू-माफियाओं पर कब होगी कार्यवाही।गुना जिले लाखो लोगो में अपनी कार्यवाहियों के लिए चर्चित हो चुके कलेक्टर सत्येंद्र सिंह से इन लोगो के बीच सेवा कार्य ओर राजनीतिक वर्चस्व के लोगो ने अपना नाम न छापने की शर्त पर चर्चा में कहां हैं कि वर्तमान में कलेक्टर साहिब अपने फूल फार्म में सक्रिय हैं। ओर उनके निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर अधीनस्थ भी एक्टिव हैं। शहरी क्षेत्र में सक्रिय भूमाफियाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यवाही होना चाहिए। उक्त लोगों ने कहां हैं कि ग्रामीण इलाकों में दर्जनों अवैध कालोनियों की बसाहट पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई हैं। शहरी इलाके में कलेक्टर और ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम को हैं इन पर एक साथ कार्यवाही की जाना चाहिए। ग्रामीण एरिया के बायपास (उधोग विभाग की जमीन में), सकतपुर, हरीपुर, पिपरौदा खुर्द,बमोरी खुर्द, बोरखेड़ा ग्रामीण, हिलग़ना, मालपुर, खेजरा, आदि इलाकों में अवैध आवासीय कालोनियों की बसाहट, नामचीन भू-माफिया, कालोनाइजर बना रहे अवैध कालोनियां, जिनको नोटिस-के बाद भी उचित वैधानिक कार्यवाही के अभाव में आज भी ग्रामीण एरिया के जालसाजों के खिलाफ कारवाई का इंतजार लोगो को करना पड़ रहा हैं। जबकि इन पर कार्यवाही होना ही चाहिए।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User