ग्राम मामला में आंगनबाड़ी केंद्र नए भवन में शिफ्ट

Friday, March 27, 2026 - 21:03
Updated: 6 months ago
0
ग्राम मामला में आंगनबाड़ी केंद्र नए भवन में शिफ्ट

गुना (आरएनआई) ग्राम पंचायत बावड़ी खेड़ा के ग्राम मामला में नए आंगनबाड़ी भवन के तैयार होने के बावजूद केंद्र के जर्जर स्कूल भवन में संचालित होने और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बने रहने पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श

अब्दुल गफ्फार द्वारा सेक्टर पर्यवेक्षक अंजली जाटव को मौके पर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु ग्राम मामला भेजा गया। सेक्टर पर्यवेक्षक अंजली जाटव ने ग्राम में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को नए भवन में शिफ्ट कराया तथा वहां केंद्र का संचालन भी प्रारंभ करवा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User