गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौत

Sunday, May 19, 2024 - 16:15
Updated: 2 years ago
0
गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौत

शाहाबाद हरदोई । मौलागंज बस स्टैंड पर दोपहर तकरीबन 1:30 गैस सिलेंडर लदे हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक लखीमपुर जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बताए गए हैं। लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रंदौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद 55 वर्ष पुत्र बनवारी लाल अपनी पत्नी रीता 50 वर्ष को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड पर अवध रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। जिससे रीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल राजेंद्र को सीएचसी पहुंचवाया जहां राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस नेटवर्क को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है राजेंद्र प्रसाद ने अपनी पत्नी रामवती के मौत के बाद रीता से दूसरा विवाह कर लिया था उसे उसके पुत्र और परिवार के लोग नाराज रहते थे। राजेंद्र प्रसाद के पुत्र दूसरे राज्य में काम करके अपना जीवन यापन करते हैं राजेंद्र अपनी दूसरी पत्नी रीता के साथ गांव के दूसरे मकान में रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User