गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला हुई संपन्न

Feb 20, 2024 - 14:56
Feb 20, 2024 - 14:57
 0  729
गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला हुई संपन्न

गुना (आरएनआई) भाजपा ने आगमी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से गुना, शिवपुरी, अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

 केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव में गति देते हुए मंगलवार को होटल सामारसिंगा में गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय , भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, शिवपुरी जिला अध्यक्ष राजू बाथम, अशोकनगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, लोकसभा संयोजक महेंद्र सिंह यादव किरार, सह संयोजक शिवपुरी ओम प्रकाश जैन सहित विकास जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से लोकसभा क्षेत्र के 38 मंडलों में विधिवत कार्यक्रम कराकर सभी हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हे केंद्र सरकार की जनहितेषी योजनाओं की चर्चा पर दिशा निर्देश दिए गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0