गुना में ‘स्वच्छता’ पर सवाल: नदी की छाती पर बना सुलभ कॉम्प्लेक्स, पानी की व्यवस्था भी अधूरी

Friday, March 27, 2026 - 14:11
Updated: 7 months ago
0
गुना में ‘स्वच्छता’ पर सवाल: नदी की छाती पर बना सुलभ कॉम्प्लेक्स, पानी की व्यवस्था भी अधूरी

गुना (आरएनआई)। नगर पालिका परिषद गुना की तकनीकी एवं निर्माण शाखा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पायेगा रोड स्थित मकरावदा डेम से जुड़ी जीवनदायिनी नदी के बीचों-बीच पिलर खोदकर सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर दिया गया है। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बने इस कॉम्प्लेक्स को लेकर अब पर्यावरण और योजना दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह सुलभ कॉम्प्लेक्स महिला और पुरुषों के लिए बनाया गया है, जिसमें 8 भारतीय और 2 अंग्रेजी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि “जल है, इसे बचाना है” जैसे अभियान के नाम पर यहां केवल 500 लीटर की पानी की टंकी रखी गई है, जो उपयोग के लिहाज से बेहद अपर्याप्त मानी जा रही है।

स्थिति और चिंताजनक तब हो जाती है जब यह सामने आता है कि टंकी में पानी भरने के लिए किसी प्रकार की लिफ्ट या नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था ही नहीं की गई है। ऐसे में यह कॉम्प्लेक्स व्यवहारिक रूप से कितना उपयोगी होगा, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

नदी के बीच निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि एक ओर जल संरक्षण और स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के निर्माण कार्य पर्यावरण और संसाधनों के साथ खिलवाड़ को दर्शाते हैं।

अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या इस परियोजना की खामियों को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User