गुना में श्रद्धा के साथ मनाई गई श्री सत्य साईं बाबा की 16वीं पुण्यतिथि
आज शुक्रवार को श्री सत्य साईं सेवा समिति जिला गुना द्वारा भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई है, जिसमें श्री सत्य साईं सेवा समिति गेल जयपुर एनएफएल गुना समिति ने भाग लिया।
प्रातः 5:45 से 6:30 बजे तक ओम कारम सुप्रभातम एवं प्रभात फेरी नगर मे निकाली गई। इसके साथ ही जय स्तंभ चौराहे पर 8:30 बजे से पोहा जलेबी का प्रसाद वितरण कर नारायण सेवा की गई,जिसमें कुल 370 नारायणो ने प्रसाद प्राप्त किया गया। सत्य साई सेवा समिति जिला अध्यक्ष मुरलीधर प्रजापति, समिति संयोजकआलोक अग्रवाल, जिला सेवा प्रभारी विजय शर्मा, समिति शिक्षा प्रभारी हरिचरण सोलंकिया, समिति आध्यात्मिक प्रभारी अनूप खत्री, समिति सेवा प्रभारी महिला गायत्री श्रीवास्तव, विशाखा पाठक, श्रीमती रानी रजक,खुशी श्रीवास्तव साथ में हमारे पेंशनर साथी मनीष गौतम, टी आई कैलाश नारायण बंसळ, रमेश राठौड़, श्याम श्रीवास्तव गुप्ता ने इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)