गुना में लव जिहाद के विरोध में सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन, NIA जांच की मांग

Friday, May 16, 2025 - 14:33
Updated: 1 year ago
0
गुना में लव जिहाद के विरोध में सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन, NIA जांच की मांग

गुना (आरएनआई) प्रदेशभर में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर जनआक्रोश तेजी से उभर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सकल हिंदू समाज ने लव जिहाद के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम गुना को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेशभर में मासूम बच्चियों और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर किए जा रहे छल और शोषण को संगठित षड्यंत्र बताते हुए इसे गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय बताया गया।

ज्ञापन में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, मोरेना, दमोह, पन्ना, सागर, कटनी सहित प्रदेश के अनेक जिलों में सामने आए मामलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह कोई इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अभियान है जो प्रदेश की बेटियों को निशाना बना रहा है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि इन अपराधों के तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

NIA से जांच की मांग: ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि इन संगठित अपराधों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी जाए ताकि पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप: मामलों में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों और सहयोगियों पर भी कार्यवाही की मांग की गई।

सरकारी स्तर पर FIR की पहल: कई मामलों में पीड़िता व उनके परिवार सामाजिक भय और बदनामी के डर से सामने नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में शासन द्वारा स्वयं FIR दर्ज करने की अपील की गई।

मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को प्रभावी बनाने की मांग: ज्ञापन में कहा गया कि 2021 से लागू इस अधिनियम के तहत अब तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई है।

संस्थानों में पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की अपील।

ज्ञापन में TIT भोपाल, टेलीपरफॉर्मेंस इंदौर जैसे मामलों को उदाहरण स्वरूप रखते हुए कहा गया कि कई मामलों में नाबालिग, अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाया गया है, जिससे समाज की संवेदनशीलता और शासन की जिम्मेदारी दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

ज्ञापन में अंत में चेतावनी भी दी गई कि यदि इस सुनियोजित अपराध पर कठोर कदम नहीं उठाए गए तो सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों संकट में पड़ सकते हैं। सकल हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User