गुना में भीषण आग से कपड़ा की दो गोदाम खाक, 10 फायर ब्रिगेड लगी है आग बुझाने

Thursday, November 16, 2023 - 10:22
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) शहर के अंदर रात्रि 1:00 बजे कपड़ा की दो गोदामों में भीषण आग लगने से सारे इलाके की लाइट गुल हो गई और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग इतनी भयानक थी कि गुना सहित आसपास की 10 से 12 फायर ब्रिगेड आग को काबू पाने पर लगी हुई है। वर्तमान में आग बुझाने का काम जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुना शहर के बोहरा मस्जिद के सामने कपड़े की दो गोदामों जो की लकी गारमेंट्स के नाम से थी। यह गोदाम राघौगढ निवासी जैन परिवार की बताई जाती हैं। इन गोदाम में अचानक 1:00 बजे आग लगी, आग लगने का कारण लाइट की केवल बताई जा रही है। आग लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना के बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आग तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग पास की बिल्डिंग में भी लग चुकी थी। दोनों ही कपड़ों की गोदाम में आग रात्रि 1:00 बजे से लगी हुई है, और आग को काबू पाने के लिए गुना, आरोन, कुंभराज, राघोगढ़, चाचौड़ा, एनएफएल, गैल सहित आसपास की 10 से 12 फायर ब्रिगेड रात्रि 1:00 बजे से आग पर काबू पाने में लगी हुई है। और वर्तमान में आग बुझाने का कार्य जारी है। रात्रि से लेकर अभी तक लगभग 30 से 40 फायर ब्रिगेड पानी आग पर काबू पाने के लिए फेंका जा चुका है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User