गुना में नालों पर अवैध कब्जे बने बाढ़ का कारण: टी एंड सीपी नियमों की अनदेखी, सवाल- आखिर ये कब्जे कब हटेंगे?

Aug 26, 2025 - 14:46
Aug 26, 2025 - 14:48
 0  459

गुना (आरएनआई) आखिर बाढ़ क्यों न आए? नालों पर जिसे मौका मिला उसने कब्जा कर लिया। भूमाफिया ने अवैध कॉलोनी में सड़कों के लिए छोड़ी गई जमीन को नदी नालों के किनारों को मिट्टी से भरकर सरकारी जमीनों में एडजस्ट कर लिया। आम लोगों ने भी सब कुछ जानते बुझते हुए ऐसे स्थानों पर सस्ते प्लॉट लिए और नाले की ढाह (कोर) पर ही मकान भी बना लिए।

ये वीडियो कल शाम का है, जब मशीन थम गईं थीं। भगतसिंह कॉलोनी में दद्दा जी धाम के पास गोपालपुरा तालाब के नाले के किनारे पर जमीन घेरकर बनी ईंटों की एक बाउंड्रीवॉल तथावत थी। साथ ही किनारे पर कुछ मकान जो पहले ही बन चुके  वह और कुछ निर्माणधीन मकान भी जस के तस हैं। इस जगह पर नाला की गहराई और जमीन के तल में ज्यादा अंतर नहीं है। 

सवाल वही कि जब नाले के किनारे से 09 मीटर दूर तक पक्का निर्माण करने पर टी एंड सीपी के नियम के मुताबिक रोक है। यानि ऐसे निर्माण अवैध हैं। फिर भी लगातार जारी हैं तो बाढ़ क्यों न आएगी। ये कब्जे कब हटेंगे?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0