गुना में कचरा या कचरे में गुना, बताए नपा

Tuesday, February 11, 2025 - 14:33
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) लक्ष्मीगंज में सफाई व्यवस्था गड़बड़ है। सफाई व्यवस्था ही वह पैमाना है जो किसी निकाय की छवि को चमकाने या धूमिल करने पर्याप्त है। इसमें कोई दो राय नहीं कि कुछ ताकतें आपसी राजनैतिक अदावत में नगरपालिका के कार्यों में बाधा भी बनती होंगी। लेकिन शहर की स्वच्छता एक ऐसा विषय है जिसे लेकर पक्ष विपक्ष सभी को संवेदनशील होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पिछले 10 साल से देश को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे हैं। झाड़ू से लेकर कचरा संकलन वाहनों और कचरा प्रबंधन के लिए देश में अरबों का बजट दिया जा रहा है। गुना में भी निकाय की स्वच्छता सेना पर इतनी बड़ी बटालियन और साजो सामान है कि सब ठान लें तो 24 घंटे में पूरा शहर चकाचक दिखने लगे। कम से लक्ष्मीगंज जैसे शहर के हृदय स्थल और मुख्य मार्ग तो साफ रहना ही चाहिए। निकाय अध्यक्ष सविता गुप्ता जी और सीएमओ  तेजसिंह यादव जी इस विषय को सकारात्मक ढंग से लेकर परिणाम मूलक कार्यवाही करेंगे, यही अपेक्षा है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User