गुना में उज्ज्वला योजना 3.0 पर महत्वपूर्ण बैठक, 25 लाख नए कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य

Nov 24, 2025 - 21:27
Nov 24, 2025 - 21:30
 0  351
गुना में उज्ज्वला योजना 3.0 पर महत्वपूर्ण बैठक, 25 लाख नए कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य

गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभागार में आज अपर कलेक्टर अखिलेश जैन की अध्यक्षता में उज्ज्वला योजना 3.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डे द्वारा योजना की प्रगति और लक्ष्य के संबंध में पीपीटी की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में बताया गया कि योजना के तहत 25 लाख नए गैस कनेक्शन जारी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अपर कलेक्टर अखिलेश जैन द्वारा निर्देशित करते हुए कहा उज्ज्वला योजना 3.0 का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की पात्र महिलाओं को उपलब्ध कराया जाए, जिनके परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम पर पहले से गैस कनेक्शन न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक ST समुदाय के जिन परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं, उनकी प्रगति की समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि 100 प्रतिशत पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। अधिकारियों को लक्ष्य को समयावधि में पूरी तरह हासिल करने के निर्देश दिए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0