गुना में 38 जोड़ों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे

सामाजिक न्याय एव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह/निकाय कार्यक्रम में शामिल हुई। 

Feb 29, 2024 - 18:01
Feb 29, 2024 - 18:01
 0  3.8k
गुना में 38 जोड़ों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे

गुना_चाचौड़ा (आरएनआई) इस कार्यक्रम में विभन्न गांवों एवम नगरों के 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे l साथ ही प्रियंका पैंची ने सभी जोड़ो को उनको वैवाहिक दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

प्रियंका पैंची ने सभी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और इस प्रकार के सामूहिक कन्या विवाह जैसे आयोजनों को गरीबों के लिए वरदान बताया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत (निक्की भैया) ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रकाश बाई मीना,  जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह गुर्जर,नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि कल्लू शर्मा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती आशा बाधवानी , सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप जी नाटानी, मंडल अध्यक्ष प्रदुमन मीणा, मंडल अध्यक्ष डालसिंह जादौन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भोला सोनी, पार्षद प्रवीण मीणा,बाबूलाल माली एवं अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1