गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 5 घंटे में बाईक चोर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद
गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा शहर से बाईक चोरी के एक प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए महज पांच घंटे के भीतर ही प्रकरण में चोरी हुई बाईक के साथ शातिर बाईक चोर गिरफ्तार किया गया, साथ ही आरोपी से चोरी की दो और मोटर सायकिलें भी बरामद किये जाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।
गत दिवस की शाम फरियादी शुभम ओझा निवासी पुरानी छावनी गुना के द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि 30 अगस्त को उसने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MS 4648 को विंध्यांचल कॉलोनी में एक मकान के बाहर खड़ी कर मकान के अंदर फर्नीचर का काम कर रहा था, जब वह घर जाने के लिए निकला तो उसकी मोटर सायकिल वहां से गायब थी, जिसे वह आज तक अपने स्तर पर खोजता रहा, लेकिन मोटर सायकिल का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है । जिसकी रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 492/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
बाईक चोरी के उपरोक्त प्रकरण में चोरी गयी मोटर साइकिल एवं चोरी के अज्ञात आरोपी का जल्द से जल्द पता लगाये जाने हेतु गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान द्वारा तत्काल पुलिस की एक टीम गठित की गई । टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद से बाईक चोरी के अज्ञात आरोपी की पहचान के सघन प्रयास किये गये, जिसके तहत पुलिस द्वारा 02 सितंबर की रात्रि में ही मुखबिर सूचना पर हड्डीमील क्षेत्र से प्रकरण में चोरी हुई बाईक के साथ आरोपी सोनू पुत्र जालम सिंह धाकड़ उम्र 33 साल निवासी ग्राम मोतीपुरा थाना राघौगढ़ जिला गुना को धर दबोच लिया गया । जिसने पूछताछ पर उक्त मोटर सायकिल अपने साथी लक्ष्मी पारदी निवासी हड्डीमील के साथ मिलकर विंध्यांचल कॉलोनी से चोरी करना स्वीकार किया साथ ही बताया कि उसके साथी लक्ष्मी पारदी ने उसे चोरी की दो और मोटर सायकिलें भी बेचने के लिए दीं हैं, जिन्हें उसने छिपाकर रख रखीं हैं । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी सोनू धाकड़ की निशादेही से चोरी की दो और मोटर साइकिलें -हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHAW14QM9F3567 तथा हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक MP08 MB 3695 भी बरामद की गयी हैं, जिनके चोरी होने संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक पंकज भट्ट, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी एवं आरक्षक श्रीकांत व्यास की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



